फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief secretary caught in Hospital lift

अस्पताल की लिफ्ट में फंस गए मुख्य सचिव

Thu, 25 Jun 2015 10:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सब कुछ बेहतर करने
विज्ञापन
में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, फिर खामियां सामने आती गईं।

दर्शननगर के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में लिफ्ट बंद होने से वे पांच मिनट तक फंसे रहे। जबकि जिला अस्पताल में भोजन न मिलने और सीटी स्कैन खराब होने की शिकायत मरीजों ने की।

 महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बता इलाज की दिक्कतें खुद सीएमएस ने ही सुनानी शुरू कर दी, तो उन्हें शीघ्र तैनाती का आश्वासन मिला।


दर्शन नगर स्थित 300 बेड के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में लिफ्ट में चढ़ने के दौरान फ्यूज उड़ गया। मुख्य सचिव के साथ आला अधिकारी लिफ्ट में ही फंस गए। आनन-फानन पांच मिनट के अंदर फ्यूज को जोड़ा गया।

तब जाकर प्रमुख सचिव लिफ्ट से बाहर आ सके। इसे लेकर हड़कंप मच गया। पता चला कि एक साथ सभी 40 एसी पहली बार चालू करने से लोड बढ़ गया, जिससे फ्यूज उड़ गया।

मगर फौरी तौर पर अफसरों को बिजली कटौती पर शंका हुई, जो तत्काल पूछताछ में दूर हो गई। जिससे पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मुख्य सचिव ने अस्पताल की ओपीडी को जायजा लिया। मौके पर अस्पताल का इंडोर ब्लॉक अभी भी अधूरा पड़ा मिला। जिला अस्पताल के बाद मुख्य सचिव महिला अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल निरीक्षण के दौरान महिला सीएमएस डॉ. नीरजा माला ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक ही नहीं हैं। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित होता है।

सीएमएस ने और चिकित्सक तैनात किए जाने की डिमांड की। इस पर मुख्य सचिव ने चिकित्सकों के तैनाती का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed