{"_id":"5d388f4b8ebc3e6d0f40da48","slug":"chief-electoral-officer-in-the-city-today-faizabad-news-lko4725930123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज शहर में
विज्ञापन
अयोध्या। सूबे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंक्टेश्वर लू गुरुवार को अयोध्या में रहेंगे। वह स्वीप योजना के तहत मतदाताओं की सहभागिता को लेकर अयोध्या और अंबेडकरनगर के विभिन्न अफसरों और संगठनों के साथ वार्ता करेंगे। कार्यालय के साथ ही विभिन्न संगठनों में भी तैयारियां तेज हो गईं हैं।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन में स्वीप योजना के तहत इस बार कई जागरूकता कार्यक्रम किए गए थे। इनके बेहतर परिणाम सामने आए थे। इसी को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विभिन्न संगठनों और अफसरों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
माना जा रहा है कि इसके जरिए भविष्य में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने की रणनीति पर काम होगा। स्वीप नोडल अधिकारियों, ईएलसी के सदस्यों, प्रधानाचार्यों, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड के स्वीप कोआर्डिनेटर, नेहरू युवा केंद्र, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, उद्योग बंधु, लायंस क्लब, रोटरी क्लब आदि के सक्रिय प्रतिनिधियों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ेे अफसरों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी 11 से एक बजे तक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के संतकबीर सभागार में बैठक और चर्चा करेंगे।