फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CHC minister raided, many doctors were absent

मंत्री का सीएचसी में छापा, नदारद मिले कई डॉक्टर

Sat, 30 Apr 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
CHC minister raided, many doctors were absent
सीएचसी पूराबाजार का निरीक्षण करते वन राज्यमंत्री तेजनरायन पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
वन राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने शनिवार को सीएचसी पूराबाजार में औचक निरीक्षण किया तो चिकित्सकों की अंधेरगर्दी सामने आई। अस्पताल में अधीक्षक सहित सात चिकित्सक नदारद रहे। मंत्री सुबह नौ  बजे तक अस्पताल में बैठे रहे, पर कोई डॉक्टर नहीं आया। कर्मचारियों ने  डॉक्टरों को फोन से सूचना दी तब वे अस्पताल पहुंचने लगे।
विज्ञापन


वन राज्यमंत्री ने सुबह 8:10 बजे सीएचसी का निरीक्षण किया तो अस्पताल में एकमात्र आयुष डॉक्टर प्रेमनाथ मौजूद थे। इसके अलावा अधीक्षक सहित सात चिकित्सक ड्यूटी से नदारद रहे। जबकि अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के आवास की व्यवस्था है।
विज्ञापन


हर समय इमरजेंसी संचालित होना चाहिए। ताकि दुर्घटना में घायल कोई आए तो फौरी तौर पर उसका इलाज हो सके। अस्पताल की नाइट ड्यूटी में न तो कोई डॉक्टर था और न ही स्टाफ नर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल सुबह आठ बजे शुरू हो जाता है, लेकिन नौ बजे तक कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आए। छापे में अधीक्षक डा. एके सिंह, वीपी सिंह, दीप्ती सिंह, अजय आनंद, अजय कुमार, बागेश मिश्र, स्टाफ नर्स गायत्री और सावित्री ड्यूटी से नदारद मिलीं।


इससे नाराज मंत्री ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार को सीएचसी पूराबाजार की वस्तुस्थिति बताते हुए व्यवस्था में सुधार के आदेश दिए। मंत्री ने मंडलायुक्त, डीएम, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भी डॉक्टरों की अंधेरगर्दी के बारे में अवगत कराया।

इधर अपर निदेशक डा. आरके राय ने बताया कि सीएचसी में डॉक्टरों के नदारद रहने की सूचना मिली है। इसकी जांच होगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed