फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Charge of beating on soldiers, complaint

सिपाहियों पर पिटाई का आरोप, शिकायत

Mon, 22 Jul 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Charge of beating on soldiers, complaint
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैती कला के एक युवक ने हैदरगंज थाने पर तैनात दो सिपाहियों पर थाने में ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिलकर शिकायत करने के अलावा शिकायत पोर्टल पर मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बैतीकला निवासी करमराज पुत्र रामभीख का आरोप है कि उनका अपने भाई महेश से आपसी भूमि विवाद चल रहा है। 19 जुलाई को हल्की कहासुनी होने के बाद उनके भाई महेश ने हैदरगंज थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

उसके भाई से मिलीभगत करके उनके घर आए हैदरगंज थाने के सिपाही विकास यादव और एक अन्य सिपाही उसे बुलाकर थाने ले गए। थाने में अपने कमरे में ले जाकर कमरा बंद कर लिया और लात घूंसे से मारना शुरू कर दिया और सादे कागज पर समझौता कराने के लिए हस्ताक्षर करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने उसे मुकदमे में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी भी दी। घटना 19 जुलाई की बताई गई है। पीड़ित ने बताया कि कान में थप्पड़ मारने से उसे कम सुनाई पड़ रहा है।

पीड़ित ने जिला अस्पताल जाकर अपना उपचार और मेडिकल भी कराया है। जबकि हैदरगंज पुलिस आरोप को झूठा और निराधार बता रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed