फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Celebrations in BJP, Abir-Gulal firecrackers flew fiercely

भाजपाइयों में जश्न, जमकर उड़े अबीर-गुलाल हुई आतिशबाजी

Fri, 11 Mar 2022 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Celebrations in BJP, Abir-Gulal firecrackers flew fiercely
अयोध्या भाजपा की जीत के बाद खुशी व्यक्त करतीं भाजपा कार्यकर्ता।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा के अयोध्या प्रत्याशी के कार्यालय पर जश्न का माहौल छा गया। जय श्रीराम का उद्घोष, चारों तरफ उड़ता अबीर-गुलाल, आतिशबाजी के बीच ढोल की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर थिरके। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन

अयोध्या विधानसभा दोबारा विधायक बने वेद प्रकाश गुप्ता के सिविल लाइन स्थित चुनाव कार्यालय पर मतगणना रुझान आने के बाद कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई।
विज्ञापन

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा जनता ने विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दिया है। मोदी और योगी के सुशासन व विकास को जनता ने वोट दिया है। पुन: योगी सरकार बनने से अयोध्या विश्व की सुंदर नगरी के रूप में विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि यह जीत योगी सरकार के नेतृत्व की जीत है। शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता के उत्साह की विजय है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि सरकारों की बिना भेदभाव की नीति सभी का विकास, अंतिम व्यक्ति का उत्थान की नीति का जनता को समर्थन है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़, बसंती सिंह, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, स्वाति सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed