{"_id":"5717bde54f1c1bb40f8b4614","slug":"celebrate-chhat-utsav-of-sriram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाया रामलला का छठ्योत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाया रामलला का छठ्योत्सव
फैजाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
राम जी की निकली झांकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के बाद बुधवार को मठ-मंदिरों में छठ्योत्सव पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। देर शाम तक मंदिरों में बधाई व भक्ति गीतों के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित होते रहे।
रामनवमी को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के बाद नगरी के मठ-मंदिरों में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक व पारंपरिक कार्यक्रम हो रहे हैं। परंपरा के मुताबिक भगवान के जन्म के छठवें दिन छठ्योत्सव पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर रहीं।
सुबह से ही मंदिरों में विराजमान भगवान की विशेष पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान हुए। छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। उत्सव कार्यक्रम के तहत बधाई व सोहर गीत के बीच संत-धर्माचार्यों व श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीरामलला की आराधना व वंदना की।
विज्ञापन
नगरी के प्रसिद्ध मंदिरों कनक भवन, हनुमान गढ़ी, कालेराम, जानकी महल ट्रस्ट, लवकुश मंदिर, लक्ष्मण किला, वेद मंदिर, सनकादिक आश्रम, दिव्यकला कुंज, रूपकला कुंज, रामहर्षण कुंज, वैदेही भवन आदि मंदिरों में छठ्योत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
कनक भवन, जानकी महल ट्रस्ट व कालेराम मंदिर में छठ्योत्सव पर्व श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जानकी महल ट्रस्ट के रामकुमार शर्मा ने बताया कि भगवान के जन्म के साथ ही उत्सव मनाया जा रहा है। छठ्योत्सव पर सुबह से विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भक्त उत्सव का आनंद उठा रहे हैं।