{"_id":"623e054094e4df1d761bde67","slug":"case-on-two-for-making-rape-victim-s-photo-viral-faizabad-news-lko6231278132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की फोटो वायरल करने में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की फोटो वायरल करने में दो पर केस
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र अयोध्या में 16 मार्च को दुष्कर्म का शिकार हुई सात वर्षीय बालिका का फोटो वायरल करने व पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का भी दावा किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 16 मार्च को कोतवाली क्षेत्र अयोध्या में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बालिका का इलाज अभी भी लखनऊ में चल रहा है। इस बीच स्थानीय लोगों व पीड़िता के परिवारीजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता का आरोप लगाया था।
इसी को लेकर पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ व पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए तमाम लोग विभिन्न पोस्ट साझा कर रहे थे। इनमें कुछ लोगों ने उत्साह में आकर दुष्कर्म पीड़िता की फोटो व उसके बयान का वीडियो भी वायरल कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक पत्रकार आरएस यादव व अखिल विद्यार्थी परिषद के नगर प्रमुख वैभव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाल अयोध्या देवेंद्र पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की फोटो वायरल करना उसकी निजता का हनन है। साथ ही दंडनीय अपराध भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, विवेचना की जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।