फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Case against five farmers for burning stubble

पराली जलाने वाले पांच किसानों पर केस

Mon, 26 Oct 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Case against five farmers for burning stubble
अयोध्या। जनपद में पराली सहित अन्य कृषि अपशिष्ट जलाने को लेकर पांच किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही इन सभी किसानों से अर्थदंड भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पराली जलाने के मामले रोकने के लिए जिले के पांच कृषकों श्रीधर निवासी ग्राम सारंगापुर सोहावल, राधेश्याम यादव निवासी मंगलसी उपरहार सोहावल, लियाकत अली निवासी मंगलसी उपरहार सोहावल, विजय कुमार और शांति देवी पत्नी किशुन निवासी मुस्तफाबाद सोहावल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर संबंधित लेखपाल ने उनकी खतौनी में इसे दर्ज किया है।
विज्ञापन

साथ ही इन कृषकों से दंडात्मक कार्रवाई के क्रम में एनजीटी के प्रावधानों के तहत फसल अवशेष जलाने पर दो एकड़ के कृषकों से 2500 रुपये, दो से पांच एकड़ के कृषकों से 5000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक के कृषकों से 15000 रुपये अर्थदंड लगाते हुए इसकी वसूली की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed