फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   care taker appoint

अब 25 गोवंश पर रखा जाएगा एक केयर टेकर, मिलेगा 4 हजार वेतन

Thu, 18 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
care taker appoint
अयोध्या। मवई जिले में गोवंश की मौत के बाद अब प्रशासन की नींद टूटी है। अब गोशाला में प्रत्येक 25 मवेशियों पर एक केयर टेकर की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

साथ ही हर गोशाला पर सिर्फ 100 मवेशियों को ही रखे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही केयर टेकर को ग्राम पंचायत से प्रस्ताव के बाद 4 हजार रुपये मासिक मानदेय भी देने की बात कही गई है।
अभी तक गोवंश की देखभाल करने वाले को 182 रुपये रोज के हिसाब से मनरेगा मजदूरी मिलती थी। बीडीओ मवई डॉ. घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि जिला समिति की बैठक में निर्देश जारी हुआ है कि प्रत्येक गो आश्रय स्थल पर अब सिर्फ 100 गोवंश ही रखे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समिति ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक 25 गोवंश पर एक व्यक्ति का चयन ग्राम पंचायत से ही किया जाएगा और प्रत्येक केयरटेकर को 4 हजार रुपये को मासिक भुगतान किया जाएगा, जिसकी उपस्थिति का सत्यापन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयर टेकर के भर्ती के लिए ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधानों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। बताया कि मवई के एक मात्र जैसुखपुर गांव में संचालित गोशाला में फिलहाल अभी 91 नर गोवंश है, जिनकी देखभाल के लिए चार लोगों को लगाया गया है।
जल्द ही सैदपुर और बिहारा की गोशाला का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और निराश्रित मवेशियों को वहां भी रखा जाएगा, जिससे किसानों की एक जटिल समस्या का समाधान हो सकेगा।

पशु चिकित्सा अधिकारी मवई डॉ. सीवी वर्मा ने बताया कि हर रोज देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम तत्पर हैं, जिसकी देन है कि आज तक किसी भी गोवंश की मवई में मौत अभी तक नही हुई है। जानवरों को भूसा के साथ ही हरे चारे देने के लिए बीडीओ मवई से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed