फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   captured the gulabbarhi and made way for lawn and restaurant

गुलाबबाड़ी का रास्ता कब्जा कर बनाया लॉन व रेस्टोरेंट

Sat, 14 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 14 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
captured the gulabbarhi and made way for lawn and restaurant
गुलाबबाड़ी का बंद पड़ा दरवाजा। - फोटो : अमर उजाला
पुरातात्विक धरोहर गुलाबबाड़ी तक आने-जाने के 16 फिट रास्ते को कब्जा कर उस पर लॉन और रेस्टोरेंट बना दिया गया। समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्र देव की कोठी को ‘कोहिनूर पैलेस’ बनाने वालों ने धरोहर की जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर राजस्व व नजूल विभाग की संयुक्त टीम की जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। रिपोर्ट डीएम को भेजने की कार्रवाई चल रही है। अवध के नवाब शुजाउ्दौला का मकबरा (गुलाबबाड़ी) को पुरातत्व विभाग की ओर से धरोहर का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन


गुलाबबाड़ी के दक्षिणी परकोटे में एक गेट है, जिसका रास्ता 16 फिट चौड़ा था। गुलाबबाड़ी के दक्षिणी हिस्से से निकला यह मार्ग आगे चलकर रीडगंज-देवकाली मार्ग से मिल जाता था। राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 1451 में यह रास्ता दर्ज है जो कि नजूल भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते की जमीन पर कोहिनूर पैलेस बनाने वालों ने खूबसूरत रेस्टोरेंट व लॉन बना दिया जिसका उपयोग वह व्यावसायिक कार्यों के लिए पिछले कई माह से कर रहे हैं। यह बात दीगर है कि अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से रेस्टोरेंट सील करने की कार्रवाई की गई थी लेकिन उस समय नक्शा स्वीकृत नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed