{"_id":"64739efec2239a8d0f0b4aa6","slug":"candle-march-faizabad-news-c-13-1-261064-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छात्रा को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छात्रा को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को न्याय दिलाने के लिए नाका से निकले कैंडिल मार्च में शामिल लोग।
अयोध्या। छात्रा की मौत को लेकर लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। बिटिया को न्याय दिलाने के लिए रविवार शाम लोगों ने नाका हनुमानगढ़ी से मनकामेश्वर मंदिर हवाई अड्डा तक कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च में शामिल समाजसेविका रत्ना जायसवाल, सुधा मित्तल, पार्षद सूर्य कुमार तिवारी, महेश सोनकर, श्यामा शर्मा, रामकरण, आनंद जायसवाल व अन्य लोगों ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। उधर शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने आरोप लगाया कि चौक स्थित मंगल पांडेय स्मृति पार्क में पुलिस ने बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने से रोक दिया।
शहर के चित्रकूट धाम चित्रांश सेवा ट्रस्ट कार्यालय में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ अयोध्या मंडल व चित्रगुप्त ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा और छात्रा को श्रद्धांजलि दी। वहीं, भाजपा नेता रजनीश सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर सनबीम स्कूल की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्कूल की मान्यता, उसे जमीन मिलने व अन्य सवालों पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिला वामपंथी दलों का प्रतिनिधिमंडल
अयोध्या। वामपंथी दलों का प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को छात्रा के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि छात्रा की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। इस घटना के आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में भाकपा नेता सूर्यकांत पांडेय, अतीक अहमद, रामजी राम यादव, रामसिंह, अमर यादव, सुग्रीव यादव आदि शामिल थे। संवाद