फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cancer hospital to be built in medical college with Rs 48.98 crore

मेडिकल कॉलेज में 48.98 करोड़ से बनेगा कैंसर अस्पताल

Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cancer hospital to be built in medical college with Rs 48.98 crore
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में 48.98 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की मांग पर कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम ने 48.98 करोड़ का प्रारंभिक आगणन प्रस्तुत करके धनराशि की स्वीकृति के लिए प्राचार्य को पत्र भेजा है। अब धनराशि की स्वीकृति के लिए प्राचार्य द्वारा शासन स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। यदि सब कुछ आशा के अनुरूप रहा तो भविष्य में कैंसर से संबंधित उपचार के लिए मरीजों को लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में कैंसर से संबंधित उपचार की कोई व्यवस्था न होने से मरीजों को केजीएमयू लखनऊ, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ, एसजीपीजीआई लखनऊ से लेकर दिल्ली, मुंबई तक का चक्कर लगाने पड़ते हैं। जहां पहले से काफी भीड़ होने के कारण समय पर मरीजों का उपचार नहीं हो पाता है। इस मारामारी के चक्कर में मरीजों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इन समस्याओं को देखते हुए सांसद लल्लू सिंह ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में कैंसर संस्थान स्थापित करने की मांग उठाई थी। इसके बाद महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से प्रस्ताव मांगा गया था। प्राचार्य की ओर से मेडिकल कॉलेज में ही खाली पड़ी 22.4 एकड़ जमीन पर कैंसर संस्थान बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्टीमेट बनाने के लिए उप्र राजकीय निर्माण निगम को नवंबर माह में प्राचार्य ने पत्र भेजा था। इसमें कैंसर अस्पताल के साथ-साथ फूड कोर्ट, यूटीलिटी शॉप, 400 वाहन क्षमता की पार्किंग, 300 क्षमता के हॉस्टल, कैंटीन, तालाब सुंदरीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए भी प्रारंभिक आगणन की मांग की गई थी।
प्राचार्य के इसी पत्र के क्रम में उप्र राजकीय निर्माण निगम में पहले चरण में कैंसर अस्पताल के लिए प्रारंभिक आगणन गठित किया है। कार्यदायी संस्था के महाप्रबंधक अजय कुमार मिश्रा ने मार्च में कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए 48.98 करोड़ का स्टीमेट तैयार करके मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भेजा है और इसके प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति की मांग की है।
उक्त प्रस्ताव मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने धनराशि की स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया प्रारंभ की है। इस तरह यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो शीघ्र ही जिले में कैंसर अस्पताल बनना प्रारंभ होगा। जिसका भविष्य में अयोध्या के अलावा आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

मेडिकल कॉलेज में 22.4 एकड़ जमीन पर कैंसर संस्थान के अलावा विभिन्न भवनों के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को प्रारंभिक आगणन गठित करने के लिए कहा गया था। उन्होंने 48.98 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल बनने के लिए स्टीमेट दिया है। जिसकी वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। -डॉ. सत्यजीत वर्मा, प्राचार्य, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed