{"_id":"59f36b094f1c1b69678b7a43","slug":"camp-of-devotees-from-today-in-ramanagari","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रामनगरी में श्रद्धालुओं का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रामनगरी में श्रद्धालुओं का डेरा
फैजाबाद
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में शुक्रवार को चौदाह कोसी परिक्रमा के मद्देनजर रामनगरी में पहुंचने लगे मेलार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं जय श्री राम का उद्घोष, सरयू मइया के जयकारे, तो कहीं राम-राम.., सीता राम.. संकीर्तन की धुन के बीच लाखों श्रद्धालुओं की 14 कोसी परिक्रमा मंगलवार को दोपहर तय मुहूर्त पर 12:55 बजे शुरू होगी। लाखों भक्त अपनी सुविधानुसार परिक्रमा पथ पर जहां से निकलेंगे, वहीं समापन करेंगे।
परिक्रमा को लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से ट्रैक्टरों-बसों, ट्रेनों समेत निजी साधनों से भक्तों का आना शुक्रवार से शुरू हो गया। देर शाम तक रामनगरी समेत परिक्रमा पथ पर जगह-जगह श्रद्धालुओं का डेरा सजने लगा है।
अयोध्या व फैजाबाद शहर की परिधि पर 14 कोसी परिक्रमा पथ की लगभग 45 किमी की दूरी है। परिक्रमा के मद्देनजर नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने मठ-मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। परिक्रमार्थियों की सुुविधाओं के लिए व्यवस्थाओं के मुकम्मल होने का दावा प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन
प्रशासन की तैयारियों के दावे के बीच परिक्रमा की पूर्व संध्या पर परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य किया जाता रहा। परिक्रमा मार्ग की जो स्थिति देखी गई, उससे साफ लगता है कि अयोध्या की परिक्रमा कर पुण्य लाभ की कामना से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के पांवों में कंकड़ चुभेंगे। हालांकि मेला प्रशासन ने मार्ग पर बालू का छिड़काव भी कराया है।
जनौरा, हलकारा का पुरवा सहित गुप्तारघाट से अयोध्या के बीच ऐसे कई स्थल हैं, जहां व्यवस्थाएं अब भी नाकाफी हैं। इसी तरह प्रकाश व श्रद्धालुओं की सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाएं अपेक्षा के अनुरूप पूरी होती नहीं दिखी रही। अयोध्या में शुक्रवार की सुबह से ही सरयू के स्नान घाटों से लेकर प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीकालेराम, हनुमत निवास, श्रीमणिराम दास की छावनी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ती रही।
नयाघाट, उदया चौराहा, दर्शननगर, भीखापुर, देवकाली, जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, मोदहा, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर, सआदतगंज, अफीम कोठी आदि स्थानों से श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति की रौ में परिक्रमा की तैयारी की।
स्वास्थ्य विभाग ने 17 स्थानों पर शिविर के टेंट तान दिए हैं, तो निजी दवा दुकानों ने भी सेवा कार्य में हाथ बढ़ाया है, इनके 100 से अधिक शिविर लग रहे हैं। दर्द निवारक दवाएं और मरहम सेवा शिविरों में रखे जा रहे हैं। इसके अलावा खाने-पीने व ठहरने के इंतजाम भी सैकड़ों स्थानों पर किए जा रहे हैं। स्वयं सेवी संस्थाओं में सेवा करके पुण्य कमाने की होड़ है।
चौदह कोसी व पंच कोसी परिक्रमा का मुहूर्त
14 कोसी परिक्रमा/अक्षय नवमी 28 अक्तूबर दिन शनिवार को अपराह्न 12:55 बजे शुभ मुहूर्त में शुरू होकर 29 अक्तूबर को अपराह्न 2:08 बजे तक चलेगी। पंचकोसी परिक्रमा/एकादशी 30 अक्तूबर को अपराह्न 2:57 बजे के शुभ मुर्हूत में शुरू होकर 31 अक्तूबर को अपराह्न 3:11 बजे तक चलेगी। कार्तिक पूर्णिमा/सरयू स्नान 3 नवंबर को अपराह्न 12:55 बजे से 4 नवंबर को पूर्वाह्न 11:25 बजे तक चलेगा।