फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   businessman procession arrived Gandhi Park, gave support

जुलूस निकाल व्यापारी पहुंचे गांधी पार्क, दिया समर्थन

Wed, 16 Mar 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
businessman procession arrived Gandhi Park, gave support
गांधी पार्क में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
देवकाली में रेप पीड़ित मासूम बच्ची को आर्थिक मदद व वीरता पुरस्कार समेत अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान नगर के व्यापारियों ने जुलूस की शक्ल में धरना स्थल गांधी पार्क पहुंच आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


मासूम बच्ची को वीरता पुरस्कार दिये जाने, परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद, आरोपी को फांसी, पूरे प्रकरण की सच्चाई जनता के सामने लाये जाने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय लोग समिति बनाकर दस दिनों से सिविल लाइन के गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आंदोलन को समर्थन दिये जाने का क्रम जारी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल के नेतृत्व में तमाम व्यापारी नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में गांधी पार्क पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां व्यापारियों ने आंदोलन को पुरजोर समर्थन की बात कही। कहा मांगों को पूरा कराने के लिए बुधवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से मुलाकात करेगा। साथ ही व्यापारियों ने सराफा व्यवसाय पर इक्साइज ड्यूटी व दवा लाइसेंस शुल्क बढ़ाये जाने के मामले को लेकर गुरुवार को आयोजित महाबंद में फैजाबाद की निर्भया को इंसाफ दिलाए जाने की मांग भी शामिल करने का आश्वासन दिया गया।


वहीं समिति सदस्यों ने भी धरना-प्रदर्शन के दौरान सभा कर दस दिन बीत जाने के बावजूद मांग पूरी न होने पर आक्रोश जताया। संघर्ष को मांग पूरी होने तक जारी रखने का संकल्प जाहिर किया। इस दौरान व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश रुपन, प्रवीण रस्तोगी, शैलेंद्र सोनी, सुप्रीत कपूर, जमीर राना, तैय्यब, रत्नाकर मिश्रा, राजेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed