{"_id":"64e65897c9518ef6290bc494","slug":"buses-varanasi-faizabad-news-c-13-lko1023-386512-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: काशी से अयोध्या के बीच चलेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: काशी से अयोध्या के बीच चलेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें
Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। काशी (वाराणसी) से अयोध्या के बीच 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसका खाका उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने तैयार कर लिया है। क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है। जनवरी में लोकार्पण के साथ ही पर्यटकों का आवागमन तेज होगा। जो पर्यटक अयोध्या आएंगे, वे श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसे ध्यान में रखकर ही परिवहन निगम सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी को और बेहतर बना रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक, अभी पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अयोध्या में राम मंदिर भी बन रहा है। इससे संख्या में और इजाफा संभव है। इसलिए 40 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया गया है। इसमें 15 वातानुकूलित और 25 सामान्य बसें शामिल हैं। एक ही दिन में अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन-पूजन करके काशी लौटा जा सकेगा। बसों का संचालन 24 घंटे होगा। काशी से अयोध्या की सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। समय की बचत भी होगी।