फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Buses are loose and broken glass

हाड़ कंपा रहे बसों के ढीले और टूटे शीशे

Sun, 04 Dec 2016 11:40 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 04 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Buses are loose and broken glass
फैजाबाद रोडवेज में यात्रा कर लौटी गाेंडा डिपो का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला
कोहरे के बीज सर्द हवाओं के बीच सफर कर लोगों को परिवहन विभाग की बसें जानलेवा साबित हो रही हैं। बसों के शीशे कहीं ढीले पड़े हैं, तो कहीं गायब है। ऐसे में यात्री सर्द हवाओं के थपेड़े सहने को मजबूर हैं। सबसे अधिक बच्चे-बूढे़ व महिलाएं परेशान हैं।
विज्ञापन


फॉग लाइट व रेडियम लगाने की कवायद भी अभी शुरू नहीं हो पाई है। रोडवेज महकमे में वर्तमान में कुल बसों की तादाद 104 है। इनमें 22 बसें अनुबंध के आधार पर विभिन्न मार्गों पर चलवाई जा रही हैं। कोहरे के साथ सर्द हवा का कहर तेज हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में डिपो से गुजरने वाली कई बसों में खिड़की व दरवाजे के शीशे टूटे अथवा गायब दिख रहे हैं। कुछ बसों में शीशे जाम हैं फिर भी यात्रियों की इन बसों में यात्रा करना मजबूरी है। यात्रा के दौरान यात्री सर्द हवा के शिकार हो रहे हैं और मौसमी बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंधित बसों में भी ऐसी शिकायत पाई गई। हालांकि यात्री विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत कम ही दर्ज कराते हैं। विभाग के आकंड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस वर्ष जनवरी से अब तक मात्र दर्जनभर शिकायत दर्ज कराई गई। इनमें भी ज्यादातर शिकायतें चालकों व परिचालकों के व्यवहार व लेट-लतीफी को लेकर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed