फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bus station

बस अड्डा तैयार, परिवहन विभाग को हैंडओवर का इंतजार

Sat, 13 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
bus station
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर श्रीराममंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही रामनगरी में भक्तों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। सरकार व प्रशासन भक्तों की सुविधाओं को लेकर कई योजनाएं ला रही है, लेकिन कुछ योजनाएं ऐसी हैं, जिनके पूरा होने के बाद भी उसका लाभ भक्तों को नहीं मिल रहा है। मसलन, निर्माण पूरा होने के बाद भी अभी बस अड्डे का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। 14 करोड़ की लागत से बने इस बस अड्डे में एक साथ 41 बसे खड़ी हो सकेंगी। बस अड्डा परिवहन विभाग को अब तक हैंडओवर न होने के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा है जबकि इसे तैयार हुए करीब तीन माह बीत चुके हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में सरकार कई सारी योजनाओं के साथ विकास कार्य कर रही है, लेकिन इन सबके बीच अयोध्या को अपना खुद का बस स्टेशन अभी भी नहीं मिल पाया है। यह आलम तब है जब रीराममंदिर बनने के साथ ही अयोध्या में भक्तों व पयर्टकों की भीड़ बढ़ी है। प्रतिदिन औसतन पचास हजार भक्त अयोध्या पहुुंच रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अयोध्या में दस लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया। अयोध्या आने वाले पर्यटक अयोध्या बाईपास पर बने हाईवे पुल के नीचे उतरने को मजबूर हैं, क्योंकि अयोध्या के अंदर कोई बस स्टेशन परिवहन विभाग का नहीं है ।
विज्ञापन

सरकार ने अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर अंतरराज्यीय बस स्टेशन का निर्माण जरूर कराया है। यह बस स्टेशन बनकर तैयार भी हो गया है और निर्माण इकाई ने इस बस स्टेशन को नोडल एजेंसी पर्यटन विभाग को सौंप दिया है । इसके बावजूद भी अभी तक बस स्टेशन का उद्घाटन नहीं हो सका है। बस अड्डे का निर्माण कार्य मार्च 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन इस बीच कोरोना की इंट्री हो गई और विकास कार्य भी उससे प्रभावित हुए। इसके बाद दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बस अड्डा तैयार है, फिर भी भक्तों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है क्योंकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इस बस स्टेशन को किस तरीके से संचालित किया जाएगा। परिवहन विभाग इसको संचालित करेगा या कोई प्राइवेट संस्था, इस उधेड़बुन के कारण अयोध्या आने वाले भक्तों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण इकाई के इंजीनियर अनुज अग्रहरी का कहना है कि बस स्टेशन का 95% कार्य पूरा हो चुका है और बस स्टेशन को पर्यटन विभाग को हैंडओवर कर दिया है। संचालन किस तरह होना है यह उन्हें तय करना है।
राजकीय निर्माण निगम ने अयोध्या के बस स्टेशन को 14 करोड़ रुपए की लागत से बनाया है । अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस बस स्टेशन में 41 बसें एक साथ आकर रुक सकती हैं। जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए डॉरमेट्री की व्यवस्था की गई है। आधुनिक टॉयलेट्स बनाए गए हैं। यात्रियों को रोकने के लिए एसी यात्री हॉल भी है। 13 दुकानें भी बनकर तैयार हैं। बस अड्डे की सुंदरता के लिए ग्रीनरी भी की जाएगी।
अभी तक नए बने अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन को परिवहन विभाग को हैंड ओवर नहीं किया गया है। बावजूद इसके परिवहन विभाग ने बस अड्डा संचालन की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। परिवहन विभाग द्वारा अब तक करीब 25 लाख के जरूरी सामान खरीद लिए गए हैं, जिनकी आवश्यकता बस अड्डे के लिए पड़ेगी। फर्नीचर, आधुनिक मशीनें, कंप्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य सामान की खरीददारी की जा चुकी है।

परिवहन विभाग को नवनिर्मित बस अड्डा हैंड ओवर नहीं किया गया है। जैसे ही हैंडओवर कर दिया जाएगा तत्काल संचालन शुरू होगा। हमने तैयारी भी कर ली है। करीब 25 लाख का फर्नीचर आदि खरीदा जा चुका है।
- एसपी सिंह, आरएम, परिवहन विभाग, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed