{"_id":"57f6975f4f1c1b0d6d26fb31","slug":"bus-collision-killed-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी-तारुन मार्ग पर गुरुवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी-तारुन मार्ग पर दसरथपुर गांव के पास बजाज का पुरवा में गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे एक प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक सैय्यद फरहान (32) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृत शिक्षक प्राथमिक विद्यालय कनकपुर झगरौली में तैनात था। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी एसबी सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पैतृक गांव सोनखरी में कोहराम मच गया। मृत शिक्षक के तीन छोटे बच्चे हैं।
वहीं शिक्षक की मौत से शिक्षको में शोक व्याप्त हो गया। शिक्षक नेता संजय उपाध्याय, प्रियाकांत पांडेय, केके गुप्ता, प्रदीप वर्मा, राजेश दुबे, आरजी यादव, दरोगा पाठक, अशोक यादव, शशिकांत पांडेय आदि ने शोक व्यक्त किया है।