{"_id":"56f979644f1c1b327af007f5","slug":"burnt-effigies-of-bjp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष का पुतला फूंकते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार से उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसजनों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर राष्ट्रपति शासन लगाया है।
कार्यक्रम के पूर्व पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य अफजाल अहमद, चेतनारायन सिंह, महेश वर्मा, शैलेंद्र मणि पांडेय, जिला महासचिव बृजेश सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह से राजनीतिक ड्रामा सामने आया है।
वह इस बात का सबूत है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक लोकतांत्रिक सरकार को गिराने की घिनौनी साजिश की, यह लोकतंत्र की हत्या है। राज्यपाल ने 28 मार्च को हरीश रावत की सरकार को बहुमत साबित करने का मौका दिया फिर भी एक दिन पूर्व विधानसभा में हार के डर से भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करके राष्ट्रपति शासन लगाया।
विज्ञापन
उनकी इस लोकतंत्र विरोधी हरकत का जवाब देवभूमि की जनता देगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता ‘लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाते रहे।
रिकाबगंज चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने भाजपा अध्यक्ष का पुतला फूंका। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुनीता निषाद, जिला महासचिव वेद सिंह कमल, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, अवधेश तिवारी, कोमल यादव आदि उपस्थित रहे।