फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bridge water flow

Ayodhya News: पुल के दो फीट ऊपर बह रहा पानी, आने-जाने में परेशानी

Mon, 25 Sep 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 25 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
bridge water flow
पुल पर पानी भरा होने पर लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी।
अमानीगंज (अयोध्या)। तमसा नदी के पानी को रोके जाने से अब मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। मिल्कीपुर तहसील के अमावासूफी, बकौली, डीली सरैंया, कंदई कला गांव के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति है। अमावासूफी से सधारपुर को जोड़ने वाले रपटा पुल के दो फीट ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन ठप हो गया है और लगभग एक हजार से अधिक लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील के कंदई कला, अकौरा व सोहावल तहसील के रोहली गांव को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते नदी के बहाव को रोक दिया गया है। निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ गया व सैकड़ों बीघा धान की फसल डूब गई है। शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा नदी के बहाव को खुलवाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मजबूरन प्रभावित ग्रामीणों ने पुल के एक कालम के बंधे को हटाकर आंशिक बहाव खोला है।
विज्ञापन

हालांकि पूरी तरह से बहाव न खुलने के चलते अभी जलस्तर में कोई कमी नहीं आई है। अमावासूफी के किसान रामगोपाल पांडे ने बताया कि प्रतिवर्ष तमसा के निचले इलाकों में जलभराव से किसानों को भारी नुकसान होता है पर प्रशासन से मदद नहीं मिलती। किसान अशोक कुमार कहा कि उसकी पांच बीघा फसल पानी में डूब गई है। अब तक प्रभावित किसानों की सुधि लेने गांव तक कोई नहीं आया है। संजय विश्वकर्मा ने बताया कि गत वर्ष भी मछुआरों द्वारा नदी में बांध बनाए जाने से उनकी फसल नष्ट हुई थी। विधवा प्रेमा देवी का कहना है कि नदी के बहाव को जल्द ही पूरी तरह से नहीं खुलवाया गया तो और भी फसलें डूब जाएंगी। मिल्कीपुर तहसील के उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह ने शनिवार को टीम गठित कर बहाव खुलवाने का भरोसा दिया था, लेकिन रविवार को कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed