फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bouddh temple should be constructed with ram mandir

अयोध्या में राम मंदिर के साथ बौद्ध मंदिर भी बनें : रामदास अठावले

Wed, 19 Feb 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
bouddh temple should be constructed with ram mandir
अयोध्या। अयोध्या गौतम बुद्ध की विचारधारा का केंद्र भी रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के साथ बौद्ध मंदिर भी बनना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जमीन की मांग करेंगे। अगर सरकार की ओर से जमीन नहीं मिलती तो बौद्धिष्ट लोग जमीन की व्यवस्था कर बौद्ध मंदिर का निर्माण कराएंगे। यह कहना है केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले का। वह मंगलवार को अयोध्या आए हुए थे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून भारत में रह रहे मुसलमानों के विरोध में नहीं है। यह कानून सिर्फ उनके लिए जो अल्पसंख्यक अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाकिस्तान में निवास करते हैं या फिर भारत में आ चुके हैं। इसके तहत उन्हीं को नागरिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका यहां के मुसलमानों को सपोर्ट करने की है। मुस्लिम समाज को इस कानून को लेकर सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग भी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुए हैं। इससे उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed