फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bombing of terrorist bases, celebration in Ramnagiri

आतंकी ठिकानों पर बमबारी, रामनगरी में जश्न

Wed, 27 Feb 2019 01:43 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Wed, 27 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bombing of terrorist bases, celebration in Ramnagiri
अयोध्या में भारत मां का जयघोष करते भूतपूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की सहादत केे बाद 12 दिनों से फैला आक्रोश मंगलवार सुबह एयरफोर्स की स्ट्राइक की खबर लगते ही उत्साह में बदल गया। दिन चढ़ने के साथ जैसे-जैसे भारत के 12 लड़ाकू विमानों द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी कैंपों के सफाया की तस्वीर साफ होती गई, लोग खुशी में खुद को रोक नहीं सके।
विज्ञापन


सड़कों पर उतर आए, भारत माता की जय-जयकार से सड़कें-गलियां गूंज उठीं। जो जहां था, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एयरफोर्स की कार्रवाई को सराहता दिखा। खुशी में आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन


सुबह से ही मीडिया पर आ रही एक-एक खबर पर लोगों की निगाह थी। लोगों की जुबान पर सिर्फ एक बात थी कि पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत का बदला भारत ने ले लिया। जिले के हर वर्ग, जाति, संप्रदाय, राजनीतिक, सरकारी व सामाजिक संगठनों के लोगों ने इस कार्रवाई के लिए भारतीय सेना विशेषकर एयरफोर्स को सलाम किया व उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए उनके इस कदम को साहसिक ही नहीं ऐतिहासिक भी बताया। जिले भर के लोग अपनी खुशी की इजहार करने के लिए सड़कों पर उतरे, आतिशबाजी हुई व मिठाइयां बांटी।

अयोध्या के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के साथ साधु संत, मुस्लिम धर्म गुरु, छात्र-युवा, व्यापारी, महिलाओं आदि ने एक स्वर में कहा भारतीय सेना ने पुलवामा के शहीदों की शहादत कर बदला ले लिया, पाकिस्तान व उसके शह में पल रहे आतंकिस्तान के अड्डे को बिना अपनी क्षति के नेस्तानाबूद कर भारतीय सेना ने ये साबित कर दिया कि वो आज विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में एक है।

उन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज-2000 के उन सभी वीर पायलटों को सलाम करते हुए कहा कि आज इस कार्रवाई से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। नेताओं ने भी दलीय निष्ठाएं त्याग देश के लिए एकजुटता का प्रदर्शन किया।

भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद क्रोध से लाल देश की जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी अपेक्षा थी। उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए उन्होंने देश की सेना को कार्रवाई करने की छूट दी थी। जिसके परिणामस्वरूप देश की सेना ने आतंकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

कहा कि भारत माता को वैभवशाली बनाने के लिए मोदी ने प्रतिज्ञा ली है यह मोदी का ही आत्मबल है जो कहा था करके दिखाया। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद भूतपूर्व सैनिकों में उत्साह छा गया। नरेंद्रालय में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कहा कि आज उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

रिटायर्ड कर्नल सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत को उसी के भाषा में जवाब देकर भारतीय सेना ने ये स्पष्ट कर दिया कि अब वो शांत नहीं रहेंगे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा सेना को कार्रवाई की छूट देने के बाद की गई ये कार्रवाई छोटी कार्रवाई है, अभी सेना इससे ज्यादा कुछ करेगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक पाकिस्तान से हुई चारों लड़ाई में हमने उसे धूल चटाई है। आमने सामने की लड़ाई में मुंह की खाकर उसने कायरों की तरह आतंक के दम पर देश का नुकसान करने का कुचक्र रचा है, लेकिन भारतीय सेना सक्षम है, वो पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

रिटायर्ड सूबेदार मेजर एसएन मिश्र ने कहा कि महज 21 मिनट के अंदर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के चार कैंप को नष्ट कर सकुशल अपने कैंप पर पहुंचकर भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत दिखाई है। कहा कि हमारी तीनों सेनाएं हर तरह से सक्षम है।

रिटायर्ड सूबेदार राजकुमार, प्रबल प्रताप सिंह, नायब सूबेदार डीके सिंह, नायक केवी कुमार, हवलदार देशराज सिंह, राकेया पांडेय, सुनील तिवारी आदि ने भारत माता की जयघोष के साथ भारतीय सेना को बधाई दी।

मोहम्मदपुर खजुही गांव निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार रामभरत यादव ने कहा कि पुलवामा की घटना के दिन से मेरी छाती फड़क रही थी। आज जब नापाक पाक से बदला की खबर सुनी तो मन को शांति मिली। उन्होंने कहा कि सरकार से यही प्रार्थना है कि हमें भी इस पावन अवसर पर युद्ध करने का अवसर दिया जाए।

ताकि पाकिस्तान को एक ऐसा सबक सिखाया जा सके जो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनकर रह सके। हैरिंग्टनगंज के आदिलपुर निवासी पूर्व सैनिक रामेंद्र मिश्रा ने कहा कि एयर स्ट्राइक से दिल बाग-बाग हो गया। यह पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि पाकिस्तान को जवाब मिलना ही चाहिए। कहा कि हमारी सेना विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में से है, वो हर तरह की लड़ाई लड़ने में सक्षम है। पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी अड्डों को नष्ट कर उसने ये साबित कर दिया है।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री की सहमति पर सेना द्वारा की गई कार्रवाई ऐतिहासिक है, ऐसा कर पाकिस्तान की कायराना हरकत को कड़ा जवाब दिया गया है। कहा कि आज प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि पूरे देश के सवा सौ करोड़ भारतीय का सीना छप्पन इंच का हो गया।

नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि किसी को छेड़ेंगे नहीं, जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं, उन्होंने इसे सच कर दिखाया है। उन्होंने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए था, इसे दोनों ने मिलकर पूरा कर दिया।

सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायन पांडेय ने कहा कि भारतीय वायुसेना के शौर्यपूर्ण कार्रवाई के लिए बधाई, आज देश का हर नागरिक शहीदों व सेना के साथ खड़ा है। सेना की ये कार्रवाई आतंक को पनाह देने वालों के लिए कड़ी चेतावनी है।

मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारतीय सेना ने जो कर दिखाया उससे हमारा सीना गर्व से फूल गया है। कहा कि आतंक को मिटाने के लिए सेना की ये कार्रवाई महज आगाज है अभी इसे अंजाम तक पहुंचना है।

पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए हमले पर वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर शौर्य दिवस मनाया और मिठाईयां बांटी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में घूम घूमकर पाकिस्तान और आतंक विरोधी नारे भी लगाए गए।

इसके  बार एसोसिएशन के दक्षिणी बरामदे के सामने कई बार पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। इस मौके पर बार अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंत्री परविंद मिश्रा, आशुतोष पांडे, ज्ञान त्रिपाठी, करुणाकर मिश्रा, विजय द्विवेदी, अजय वर्मा, राजकुमार पांडे, श्रीधर मिश्रा, संजीव दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।

पाकिस्तान पर वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद भाजपा कार्यालय पर खुशी का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कहा कि आतंकवाद के समूल नाश के संकल्प की ओर यह बढ़ता कदम है। पुलवामा हमले के बाद देश आतंकवादियों से भविष्य में सुरक्षित रहे जिसके लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही थी।

सेना सफल ऑपरेशन के लिए बधाई की पात्र है। भाजपा कार्यालय पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, संजीव सिंह, सुधीर नारायन श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी, इंद्रासेन, लता कश्यप, पायल जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

पाकिस्तान पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को सेना के सम्मान में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ये तिरंगा यात्रा चौक से शुरू होकर रिकाबगंज तक गई। इसमें शामिल लोगों ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ  और कार्रवाई की मांग की। धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि भारतीय सेना को अब इस्लामाबाद तक घुसकर स्ट्राइक करना चाहिए।

वसावां निवासी चाइना वार में शहीद हौसला प्रसाद तिवारी की पत्नी विद्या देवी ने आतंकी शिविरों पर वायु सेना द्वारा की गई कार्रवाई पर खुशी जताई। ईटगांव निवासी शहीद राम अधार की पत्नी भागीरथी देवी ने कहा कि इस तरह की सख्त कार्यवाही से ही आतंक को कुचला जा सकता है।


चंदईं तारा निवासी शहीद शोभनाथ पाठक की पत्नी शांति देवी कहती है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर वायुसेना ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed