{"_id":"57d6f78b4f1c1ba73dd475fd","slug":"bogus-disability-pension-certificates-were-made-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नि:शक्तता प्रमाणपत्र बनवा ले रहे थे पेंशन, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नि:शक्तता प्रमाणपत्र बनवा ले रहे थे पेंशन, केस
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानीगंज विकास खंड क्षेत्र में फर्जी नि:शक्तता प्रमाणपत्र बनवा कर पेंशन लेने के दो मामले जांच में सही पाए गए हैं। जांच के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। प्रकरण पूर्व प्रधान के कार्यकाल के हैं।
हालांकि दोनों ने कितने सरकारी धन का गबन किया। इस बात का रिकार्ड विभाग के पास नहीं है। कटघरा गांव निवासी कन्हैयालाल मिश्र ने पूर्व प्रधान रामचंद्र तथा वर्तमान प्रधान के नजदीकी रामराज पर फर्जी नि:शक्तता प्रमाण पत्र लगाकर पेंशन लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत जिलाधिकारी के पोर्टल पर दर्ज कराई थी।
शिकायत पर खंड विकास अधिकारी अमानीगंज अबुल बशर खान ने जांच में आरोप को सही पाया और रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी। पूर्व प्रधान व रामराज कितने दिनों से पेंशन ले रहे है और कितनी धनराशि आहरित की गई, इसका रिकार्ड विभाग के पास नहीं है।