{"_id":"5d8f968a8ebc3e0132029a89","slug":"body-donation-faizabad-news-lko484078344","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार जिले के पांच लोग करेंगे देहदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार जिले के पांच लोग करेंगे देहदान
विज्ञापन
अयोध्या। मानव सेवा के लिए पहली बार जिले के पांच लोग आगे आए हैं, जिन्होंने मरणोपरांत देहदान का निर्णय लिया है। ये सभी लोग रविवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में देहदान का संकल्प लेंगे।
अब तक देहदान के प्रति समाज में विभिन्न तरह की आशंकाएं व्याप्त हैं। इसे दूर करने के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठन आगे आए हैं और विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करके देहदान के लिए लोगों को जोड़ रहे हैं।
इस क्रम में किया जा रहा प्रयास जिले में भी फलीभूत होता नजर आ रहा है। इसी का नतीजा है कि जनपद के इतिहास में पहली बार पांच साहसी नागरिकों ने चिकित्सा जगत को शोध के लिए मरणोपरांत देहदान की घोषणा करके इतिहास रचने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए रविवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा परिसर में समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें देहदान का अभियान चलाकर हजारों लोगों को देहदान का संकल्प दिलाने वाले युग दधीचि देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर व उनकी पत्नी माधवी सेंगर इन देहदानियों को शपथ दिलाएंगे।
मीडिया प्रभारी व जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ सत्यजीत वर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में देहदान से संबंधित शंकाओं का निवारण किया जाएगा।