{"_id":"5ebc0d928ebc3e904d588c31","slug":"board-faizabad-news-lko521385663","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांची गईं 25 हजार बोर्ड की कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांची गईं 25 हजार बोर्ड की कॉपियां
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में बुधवार को और तेजी आई। सभी चार केंद्रों पर बुधवार को 24 हजार 837 कॉपियां जांची गईं। इस दौरान 536 परीक्षक व 104 डिप्टी हेड उपस्थित रहे।
बुधवार को सर्वाधिक 7442 कॉपियां एमएलएमएल इंटर कॉलेज में जांची गई। प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक 17920 कॉपियां जांची गई हैं। यहां 116 परीक्षक व 27 डिप्टी हेड उपस्थित रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज में 5922 कॉपियां चेक हुईं। प्रधानाचार्य गोविंदराम ने बताया कि अब तक 15756 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। वहीं, एसएसएसवी इंटर कॉलेज में सात हजार व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 4473 कॉपियां चेक की गईं।
विज्ञापन
यहां अब तक क्रमश: 18444 व 17920 कॉपियां चेक हो चुकी हैं। प्रधानाचार्य मणिशंकर त्रिपाठी एवं सुनीललता ने बताया कि सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए मूल्यांकन शुरू किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा गया।