{"_id":"5ffc8d118ebc3e32a4526d00","slug":"blood-faizabad-news-lko5593559119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रक्तदान कर बनेंगे महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रक्तदान कर बनेंगे महादानी
विज्ञापन
अयोध्या। अमर उजाला फाउंडेशन, यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और सपना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शुरू होगा। कोरोना संकट में रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों की जान बचाने के लिए इस महादान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की पूरी टीम रक्तदान कराएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि नगर विधायक ने कहा कि कोरोना संकट में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। संस्थाओं की पहल सराहनीय है। रक्तदान करने वालों का पंजीकरण संगठन की ओर से होगा। महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा।
रक्तदान करने से अनेक लाभ हैं। रक्त की बर्बादी रुकती है। नया रक्त नियमित बनता रहता है। रक्तदान की एक यूनिट से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। इसके साथ ही कई प्रकार की जांच भी हो जाती है। - डॉ. स्वदेश मल्होत्रा, अध्यक्ष सपना फाउंडेशन।
विज्ञापन
खून की छह प्रकार की जांचें हो जाती हैं। रक्त देने से जरूरतमंद लोगों को जीवन दान देने का पुण्य तो मिलता ही है। साथ में रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। -डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, अयोध्या।
रक्तदान महादान है। इससे हम लोगों की जिंदगी में उजाला ला सकते हैं। रक्त में कुछ जीवन रक्षक तत्व होते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों व चोटों को ठीक करने में मददगार होते हैं। सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।- अनूप मल्होत्रा, प्रादेशिक उपाध्यक्ष यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश।