फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   blood donation camp

Ayodhya News: आइए, रक्तदान कर समाज के प्रति निभाएं अपना फर्ज

Tue, 13 Jun 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अयोध्या। अपने सामाजिक सरोकारों के तहत एक बार फिर अमर उजाला विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। रक्तदान कर महादानी बनने के लिए अमर उजाला की अपील पर लोग बढ़-चढ़कर पंजीकरण करा रहे हैं। रक्तदान कर महादानी बनने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी करेगा। शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति पंजीकरण कराकर रक्तदान कर सकता है।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में सीआरपीएफ के सहयोग से होेने वाले रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में जवानों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया है। कॉलेज के रक्त विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह का कहना है कि एक यूनिट रक्त चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। 18 से 60 वर्ष की आयुवर्ग का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अवध विश्वविद्यालय, सावन किर्पाल रुहानी मिशन और रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के सहयोग से शिविर का आयोजन हो रहा है। जिला अस्पताल ब्लड बैंक की परामर्शदाता ममता खत्री ने कहा कि आज भी दुनिया में रक्त की कोई फैक्टरी नहीं है। इंसान ही इंसान के काम आता है। आपका एक यूनिट रक्त जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में काम आता है। इसलिए इसे महादान कहा जाता है। सावन किर्पाल रुहानी मिशन के विकास आहुजा और रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक आकाश गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ कमांडेंट छोटे लाल ने सभी स्वस्थ्य लोगों से रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे लोगों की जिंदगी बचाने में सहायता मिलेगी। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए इसके लिए सभी को आगे आकर रक्तदान करना होगा। मेडिकल कॉलेज में 14 जून को रक्तदान का आयोजन किया गया है। सभी से अपील है कि जो रक्तदान करना चाहते हैं वह रक्तदान शिविर में पहुंचे और रक्तदान करें।

ऐसे कराएं पंजीकरण
दिए गए नंबर पर अपना नाम व पते का मैसेज भेजकर कराएं पंजीकरण
- 9675899626

आपकी संस्था भी बन सकती है सहयोगी
यदि आपकी कोई संस्था है और आप लोग सामूहिक रूप से रक्तदान कर सकते हैं या करवा सकते हैं तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed