फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP members demonstrated against bulandshahar gangrape

बुलंदशहर गैंगरेप के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP members demonstrated against bulandshahar gangrape
बुलंदशहर गैंगरेप मामले में प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप को लेकर गुरुवार को भाजपाइयों ने नरेंद्रालय से गांधी पार्क तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई। गांधी पार्क पहुंचने पर जुलूस सभा में तब्दील हो गया, जहां राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिशंकर शुक्ल को सौंपा गया।
विज्ञापन


इसमें राज्यपाल से प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर कार्रवाई समेत बुलंदशहर गैंगरेप की सीबीआई जांच की मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक गोपाल टंडन ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, जिसकी खौफनाक नजीर बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुई घटना है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव को बार-बार अपने जनप्रतिनिधियों को समझाना पड़ रहा है। कहा कि आज प्रदेश की स्थिति ऐसी हो गई है कि कोई भी बड़ा उद्योगपति यहां पर उद्योग धंधा लगाने को तैयार नहीं है। क्योंकि उद्योग चलाने के लिए बिजली व कानून व्यवस्था की जरूरत पड़ती है, जो प्रदेश में दोनों ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि प्रदेश से लेकर जिले के सभी आलाधिकारी सपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिले की दर्जनों घटनाओं को बिंदुवार गिनाया।

विधायक रामचंद्र यादव व जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा किया।

ज्ञापन के माध्यम से दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह व उनकी बेटी के विरुद्ध घिनौनी टिप्पणी करने वाले अभियुक्तों नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, अयोध्या सावन झूला मेले में कानपुर से आये सात श्रद्धालुओं की दुर्घटना में हुई मौत व सात घायलों के मामले में मृतकों को 10 लाख व घायलों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने, की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed