फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP has fulfilled the dream of Antyodaya: Swatantradev

भाजपा ने पूरा किया अंत्योदय का सपना : स्वतंत्रदेव

Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP has fulfilled the dream of Antyodaya: Swatantradev
अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को छत देने, शौचालय बनवाने, बिजली का निशुल्क कनेक्शन देने, गरीबों को मुफ्त इलाज कराने सहित गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा है।
विज्ञापन

इससे समाज के आखिरी व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही अब भारत मां की गूंज पूरे विश्व में है। जहां भी प्रधानमंत्री जाते हैं, वहां भारत मां के जयकारे लगते हैं। भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। यही सपना पं. दीन दयाल उपाध्याय का था।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को नगर निगम परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भारत के सच्चे सपूत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह एक व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। वह गुदड़ी के लाल थे। विषम परिस्थितियों में पले-बढ़े अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। व्यक्तिगत जीवन की चिंता छोड़ उन्होंने संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि अंत्योदय एकात्म मानव दर्शन दीनदयाल उपाध्याय की अद्भुत देन है। उनके विचार व चिंतन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी मां है और पार्टी के कार्यकर्ता पुत्र के रूप में पार्टी की सेवा करते हैं।
नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने गोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महामानव थे जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता भी थी। उनमें विचारों की गहराई भी थी। साम्यवाद व पूंजीवाद के बीच उन्होंने एकात्म मानववाद का चिंतन दिया जो संपूर्ण मानव जाति के कल्याण की चिंता बिना भेदभाव करती है।
सांसद लल्लू सिंह ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग, सेवा और उनके विचारों व सिद्धांतों की विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने पंडित जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित सभी पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना की विनीता सहित पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी देकर सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत कुसुम सहित 10 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया। कोविड-19 की अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता का उत्तम कार्य करने वाले हनुमान गुप्ता, आनंद कुमार चौधरी, शांति, फूलचंद व लल्ली देवी सहित 13 सफाई कर्मचारियों को शाल और प्रमाणपत्र देकर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बीकापुर विधायक शोभा सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed