फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   birthday of krishna

कृष्ण जन्माष्टमी पर भी रहेगी कोरोना की काली छाया

Sun, 09 Aug 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
birthday of krishna
अयोध्या। रामनवमी, सावन झूलनोत्सव के बाद अब कृष्ण जन्माष्टमी पर भी कोरोना की काला छाया रहेगी। कोरोना के चलते कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है, झांकियां नहीं सजेंगी, उत्सव, जागरण नहीं होंगे।
विज्ञापन

मंदिरों में आयोजन तो होंगे लेकिन न भक्तों का उल्लास होगा और न ही कान्हा का रास। श्रद्घालुओं से भी अपील की गई है कि वह घरों पर ही सुरक्षित कृष्ण जन्माष्टमी मनाएं।
विज्ञापन

रामनगरी सहित जिले में जगह-जगह होने वाले सार्वजनिक आयोजनों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। घरों के साथ-साथ रामनगरी कई प्रमुख मंदिरों में भी श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई जाती हैं। मंदिरों में झांकियां जो सजेंगी लेकिन बाहरी भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस वर्ष कोरोना के संकट के कारण प्रमुख मंदिरों में भी सांकेतिक रूप से कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन और थानों में भव्य तरीके से मनाई जाने वाली जन्माष्टमी का आयोजन भी निरस्त कर दिया गया है। अयोध्या में बृजमोहन कुंज, राधाबृजराज मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम होती थी, लेकिन कोरोना के चलते इस वर्ष यहां परंपरा निर्वहन तक ही आयोजन सीमित रहेंगे।
मंदिरों में एक बार में 5 भक्त ही कर सकेंगे दर्शन
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत इस वर्ष किसी प्रकार के सार्वजनिक स्थलों पर जुलूस, शोभायात्रा, भंडारा, भोज इत्यादि पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी पंडाल अथवा मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों में पूर्व की भांति पूजा इत्यादि होगी परंतु एक समय में 5 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति नहीं होगी।

इस बार तीन दिन मनेगी जनमाष्टमी
जन्माष्टमी पर इस वर्ष रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं मिल रहा है। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बिना रोहिणी नक्षत्र के ही मनाना होगा। तिथि नक्षत्र का संयोग नहीं मिलने से 11,12 और 13 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल्यानंदन वर्धन ने बताया कि तीन महानिशाओं में से एक मोहरात्रि का उत्सव मनाने के अधिकतम योग 11 एवं 12 अगस्त को मिल रहा है। जबकि रोहिणी नक्षत्र का मान 13 अगस्त को भोर में एक घंटा 55 मिनट के लिए मिलेगा। उन्होंने बताया कि अष्टमी मंगलवार 11 अगस्त को सुबह 6:15 बजे से लगर बुुधवार को दिन में 8:31 बजे तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र 12 अगस्त की रात्रि 1:30 बजे से लगकर 13 अगस्त की रात्रि 3: 4 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed