{"_id":"5fea18c68ebc3e3dcf01dcd5","slug":"bike-sieze-faizabad-news-lko557093355","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर लिखा था जातिसूचक शब्द, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर लिखा था जातिसूचक शब्द, सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। वाहनों पर जाति, धर्म का नाम आदि लिखा होने पर उन वाहनों को सीज करने के आदेश के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को जिले में पहली कार्रवाई की। कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी चौक पुलिस ने एक बुलेट को सीज किया, जिसके आगे एक जाति सूचक शब्द लिखा हुआ था।
कोतवाली प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार दोपहर चौक चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बुलेट को रोका गया, जिसके आगे एक जातिसूचक शब्द लिखा हुआ था। पुलिस ने तत्काल उस वाहन को सीज कर दिया।
उक्त वाहन को सनोज कुमार निवासी देवकाली कोतवाली नगर चला रहा था। ध्यान रहे कि पुलिस और परिवहन विभाग अब उन गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं, जिन पर जातिसूचक कोई शब्द लिखा हुआ है। यह आदेश प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया है।