फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bike riding miscreants shot the farmer, referred

बाइक सवार बदमाशों ने किसान को मारी गोली, रेफर

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot the farmer, referred
गोली लगने से घायल छेदी यादव।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। महाराजगंज क्षेत्र के बिबियापुर रसूलाबाद के निकट बुधवार सुबह खेत से वापस आ रहे साइकिल सवार किसान को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी और असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीरावस्था में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
एसएसपी शैलेश पांडेय भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के डहरिया बिबियापुर रसूलाबाद निवासी छेदी यादव (60) पुत्र मल्हू यादव बुधवार सुबह सात बजे करीब साइकिल से खेत से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव के समीप ही बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी। एक गोली किसान के पेट में लगी, जबकि दूसरी सिर को छूते हुए निकल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। मामले की सूचना ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज पूराबाजार राम अवतार को दी।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने किसान को लखनऊ रेफर कर दिया।
उधर, सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित करते हुए क्षेत्र में नाकेबंदी करके चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों की धरपकड़ भी तेज हो गई, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज दिनेश सिंह ने बताया कि मौके से दो खोखे बरामद हुये हैं। एक गोली पीड़ित के पीठ में लगी, जबकि दूसरी सिर को छूती हुई निकल गई है। परिवार वालों ने किसी तरह की रंजिश होने से इंकार किया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम के लिए कई अन्य टीमें भी गठित की गई हैं। प्रथम दृष्टया किसी तरह की रंजिश सामने नहीं आई है। सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराकर पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

अयोध्या-घटनास्थल पर लोगो से जानकारी करते एसएसपी शैलेश पांडेय।-संवाद

अयोध्या-घटनास्थल पर लोगो से जानकारी करते एसएसपी शैलेश पांडेय।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed