फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bike riders run away after snatching 35 thousand rupees from a woman

महिला से 35 हजार रुपए छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

Sat, 20 Mar 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bike riders run away after snatching 35 thousand rupees from a woman
अयोध्या। रुदौली कोतवाली के भेलसर चौकी अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा भेलसर से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

पर्स में बैंक से निकाले 35 हजार रुपये थे। सूचना पर हरकत में आई पुलिस व पीआरवी टीम ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
ग्राम भेलसर निवासी मो. अरशद अपनी बहन को लेकर शुक्रवार को लगभग 11:30 बजे भेलसर चौराहा पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंचे। यहां उनकी बहन ने 35 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन

घर जाते समय भेलसर ओवरब्रिज के बगल स्थित मस्जिद के पास उनकी बहन रुककर किसी से बात करने लगी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और हाथ में लिए पर्स को छीनकर अयोध्या की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही भेलसर पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी भी की। चौकी प्रभारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि मो. अरशद की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed