फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bikapur won the district level quiz competition

Ayodhya News: जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में बीकापुर ने मारी बाजी

Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bikapur won the district level quiz competition
अयोध्या। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीकापुर, द्वितीय स्थान पर तारुन और तृतीय स्थान पर मसौधा के बच्चों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


एआरपी डाॅ. रजनी रंजन जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी 12 विकासखंडों से कुल 52 बच्चों ने प्रतिभाग किया। तीन राउंड की मौखिक, लिखित तथा समूह क्विज परीक्षा के माध्यम से प्रतियोगिता संपन्न की गई।
विज्ञापन


इसमें बीकापुर के बच्चों ने 126 अंक ओवर ऑल प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर 106, तारुन तृतीय स्थान पर मसौधा 96 अंक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुनील कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीएसए संतोष कुमार राय ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र और प्रथम तीन स्थान पाने वाले ब्लॉक को शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह बच्चे ऐसी प्रतियोगिता से उत्साहित होंगे।


भविष्य में भी अयोध्या का नाम रोशन करेंगे प्रतियोगिता के दौरान एआरपी मनीष शुक्ला, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रामनारायण, संजय कुमार तथा शिक्षक चंद्रजीत यादव मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed