फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bikapur block winner in game competition

खेल प्रतियोगिता में बीकापुर ब्लॉक रहा अव्वल

Fri, 26 Feb 2016 11:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bikapur block winner in game competition
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता में बीकापुर ब्लॉक ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। व्यक्तिगत स्पर्धा में हैरिंग्टनगंज की शिल्पी ओवरऑल चैंपिंयन रही। शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन कर दिया गया।
विज्ञापन


स्टेडियम में चल रही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपद स्तरीय तीन दिवसीय क्त्रस्ीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन रिले रेस में विकास खंड मवई, हैरिंग्टनगंज एवं पूरा की टीमों ने क्त्रस्मश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन में अमानीगंज ब्लॉक की अंशू ने प्रथम, खूश्बू ने द्वितीय एवं मया ब्लॉक की शबीना बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की आशू पूरा ब्लॉक की बबीता एवं बीकापुर की मोफिदा ने क्त्रस्मश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विकास खंड बीकापुर ने 30 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हैरिंग्टनगंज ने 21 अंकों के साथ द्वितीय तथा मवई ने 19 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में हैरिंग्टनगंज की छात्रा शिल्पी को ओवर ऑल चैम्पियन घोषित किया गया।

समापन पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) फैजाबाद मंडल को बीएसए ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में हरिकिशन, सरवरे आलम, पंकज, पुनीत, अतुल व रचना कौशल निर्णायक की भूमिका में रहे।


तीसरे दिन के खेलों का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मवई अब्दुल हकीम खां, हैरिंग्टनगंज राम तीरथ वर्मा, पूरा के सियाराम वर्मा एवं रूदौली के उदयभान यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed