फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   big officers affected samadhan diwas

बड़े अफसरों के दौरे का रहा संपूर्ण समाधान दिवस पर असर

Tue, 15 Oct 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
big officers affected samadhan diwas
बीकापुर में शिकायत सुनते उपजिलाधिकारी व तहसीलदार। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रदेश के मुख्य सचिव सहित अन्य अफसरों के दौरे का असर मंगलवार को तहसील दिवस पर भी रहा। जिले के अफसर बड़े अफसरों के साथ निरीक्षण और समीक्षा बैठक में शामिल रहे। इसके चलते तहसील दिवस फीका रहा। समाधान दिवस में कुल 386 शिकायतें आई, इनमें से 14 का निस्तारण करवाया गया।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सूना दिखा। एसडीएम लव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 शिकायतें आई। जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन

शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 95 शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शेष के निस्तारण के लिए संबंधित को सौंप दिया गया। राम तेज पुत्र काशीराम निवासी हसनामऊ की शिकायत थी कि बिजली विभाग द्वारा बिना कनेक्शन के ही 26827 रुपये का बिल भेज दिया। बिल वापस करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम विपिन सिंह ने एसडीओ को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, पैमाइश, पेंशन, किसान सम्मान योजना, नलकूप, पत्थर नस्ब, राशन कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें आई। कुल 95 शिकायतें आई इनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, सदर तहसील में आयोजित एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 63 शिकायतें आई। इनमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 70 शिकायतें आई। निस्तारण मौके पर किसी का नहीं हो सका। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, उपजिला अधिकारी मिल्कीपुर अशोक कुमार शर्मा, तहसीलदार अरविंद त्रिपाठी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। कुल 91 शिकायतें आई। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य को संबंधित विभागों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed