फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bell ram temple

Ayodhya News: राममंदिर में लगेगा 2100 किलो का घंटा, दो किमी. तक सुनाई देगी आवाज

Fri, 23 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
bell ram temple
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर में 2100 किलो का विशाल घंटा लगाया जाएगा। इस घंटे की आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनाई देगी। इसके अलावा राममंदिर में दस छोटे घंटे भी लगाए जाएंगे। ये सभी घंटे एटा के जलेसर से बनकर आएंगे।
राम मंदिर के लिए 2100 किलो का एक घंटा छह फीट ऊंचा और पांच फीट चौड़ा होगा। इसके अलावा मंदिर में विभिन्न आकार के दस छोटे घंटे भी लगाए जाएंगे। इनका वजन 500, 250 व 100 किलो होगा। घंटों का निर्माण पीतल के साथ अन्य धातुओं को मिलाकर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक घंटा बनाने के लिए सबसे पहले उसका सांचा बनाना पड़ता है। यह लकड़ी और एल्यूमीनियम का बनाया जाता है। इसके बाद मिट्टी तैयार करनी पड़ती है। जलेसर की मिट्टी में वो खनक और खुशबू है जो कहीं भी नहीं मिलती। जलेसर के बने घंटे कटप्पा मंदिर, चार धाम मंदिर, बड़ा हनुमान जी मंदिर भिंड, राजस्थान के हनुमान गढ़ में शनिदेव मंदिर और उत्तर भारत के कई मंदिरों में लगे हैं। ट्रस्ट के एक सदस्य का दावा है कि मंदिर में जब घंटा बजेगा तब इसकी आवाज एक से दो किलोमीटर तक जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन



राममंदिर के परिक्रमा पथ व स्तंभों की ताजा तस्वीरें जारी

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर मंदिर निर्माण की प्रगति की फोटो जारी कीं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने ट्विटर हैंडल से मंदिर के स्तंभों व परिक्रमा पथ की तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर में मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है। चित्र में मंदिर के स्तंभों पर की गई नक्काशी भी दिख रही है। पिंक स्टोन से तैयार परिक्रमा पथ भी आकर्षण बढ़ा रहा है। राममंदिर के भूतल का अब तक 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। भूतल की छत डाली जा चुकी है, अब फर्श निर्माण की तैयारी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed