फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bdrsa riots ten accused exonerated

भदरसा दंगे के दस आरोपी दोषमुक्त

Thu, 04 Feb 2016 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से वर्ष 2012 के दंगे के 10 आरोपियों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। यह फैसला बुधवार को अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश सिंह की कोर्ट से हुआ। मामला पूराकलंदर थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन


अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह व आलोक खरे ने बताया कि घटना 24 अक्तूबर 2012 की है। भदरसा कस्बा निवासी इश्तियाक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी टायर की दुकान भरतकुंड पर है।
विज्ञापन


दंगाइयों ने उसकी व वसीम, फैसल, इरशाद की दुकान में आग लगा दी जिससे 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस की विवेचना में दोस्तपुर निवासी सुखदेव, राघवराम नैपुरा निवासी साहबदीन व भरतकुंड के रहने वाले रमेश कुमार, धर्मेंद्र, महेश, कंधई, विनोद, शत्रुहन का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सबके खिलाफ लूट व आगजनी आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया। मामले में पुलिस की इस कदर लापरवाही रही कि न तो उसने शिनाख्त करवाई और न ही रात की घटना में अभियुक्तों को कैसे पहचाना इसका तश्करा अपनी विवेचना में किया। इसी का लाभ अभियुक्तों को मिला और कोर्ट ने सबको दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed