फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Batons against blew effigy of CM

लाठीचार्ज के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

Tue, 18 Aug 2015 10:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
सरकार विरोधी नारे लगाए। कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर तुली है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम दास वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन


नौकरियों में मनमानी की जा रही है। महिलाओं के उत्पीड़न के चलते उनका घर से निकलना दुश्वार हो गया है। सरकार की योजनाओं में मनमानी की जा रही है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन


गरीब परेशान हैं लेकिन सरकार विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। कांग्रेस इसका खुलासा कर रही है। इसमें सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करने वाले कांग्रेसियों को पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार के मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने साजिश के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री पर हमला करवाया।


कांग्रेसियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। इस घटना को लेकर निंदा सभा के बाद कांग्रेसियों ने रिकाबगंज चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।

प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष मधु पाठक, उग्रसेन मिश्र, वेद सिंह कमल, बृजेश सिंह, जनार्दन मिश्र, राम करन, अजय सोनकर, नीलम सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed