फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   basic shiksha teacher transfer

Ayodhya News: मनचाहे जिले में जाने के लिए अब तक 121 शिक्षकों के आवेदन

Tue, 13 Jun 2023 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
basic shiksha teacher transfer
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण को लेकर चहल-पहल तेज हो गयी है। इसके चलते ही मनचाहे जिले में जाने के लिए अब तक 121 अध्यापक आनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इन सभी ने अपने मनचाहे जिले में जाने की इच्छा जताई है। इनमें से कितनों की इच्छा पूरी होगी इसका पता तो सत्यापन प्रक्रिया और स्थानांतरण कार्यवाही के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए महिला शिक्षिकाओं की जिले में नियमित सेवा अवधि दो वर्ष तो पुरुष शिक्षकों के लिए पांच वर्ष तय है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से विकसित पोर्टल पर आनलाइन आवेदन 9 जून से शुरू होने थे। पोर्टल पर विकल्प न खुलने के कारण आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हुई। अब तक 121 शिक्षकों ने मनचाहे जिलों में जाने के लिए आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया 14 जून तक चलेगी। ऑन लाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन एवं डाटा लॉक करने की तिथि 18 जून तक निर्धारित है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को स्थानांतरण की कार्यवाही 19 से 22 जून तक पूरी करनी है। स्थानांतरण के बाद से शिक्षकों को 27 जून से कार्यमुक्त किया जाना लगेगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आनलाइन आवेदन हो रहे हैं। आवेदन करने वाले शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मोबाइ नंबर अपडेट कराने को लगी लाइन
आवेदन करने वाले शिक्षकों की संख्या बहुत कम है, क्योंकि ज्यादातर लोग पोर्टल पर मोबाइल नंबर न होने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण आवेदक अपना मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपडेट नहीं करा पाए थे। सोमवार को बीएसए कार्यालय खुलते ही मोबाइल नंबर अपडेट कराने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दो दिन में बढ़ेगी आवेदनों की संख्या
सेवा प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी इच्छुक शिक्षकों में होड़ दिखी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिन में स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में और तेजी आएगी। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट कराने और सेवा प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब तक करीब 50 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed