फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Baratis were welcomed in the night, the bride's brother was found hanging from the tree in the morning

Ayodhya News: रात में बरातियों का किया स्वागत, सुबह पेड़ से लटका मिला दुल्हन का भाई

Wed, 01 Mar 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 01 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Baratis were welcomed in the night, the bride's brother was found hanging from the tree in the morning
बीकापुर(अयोध्या)। दुल्हन के बड़े भाई ने सोमवार रात बरातियों का स्वागत किया, उसके बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार बरामद हुआ। इसकी जानकारी बरातियों को हुई तो आनन फानन वे विदाई की रस्म पूरी किए बिना ही लौट गए।
विज्ञापन


बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोदयला गांव निवासी राम कलप राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी छोटी बेटी अंतिमा की शादी सोमवार को थी। बरात राजस्थान से आई थी। रात में जयमाल के बाद दुल्हन का बड़ा भाई विपिन कुमार (28) किसी बात पर नाराज होकर जनरेटर बंद करके कहीं चला गया।
विज्ञापन


इससे अंजान घरवालों ने बिटिया के विवाह की सभी रस्में पूरी की। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह से विपिन का शव गांव में एक पेड़ से लटका देखा। यह देखकर घरवालों व बरातियों में कोहराम मच गया। आनन फानन बरात विदाई बिना ही राजस्थान लौट गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक तीन भाइयों में छोटा था, उनमें सबसे छोटी बहन अंतिमा थी। विपिन का विवाह अभी तीन माह पूर्व नवंबर में हुआ था। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed