फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bar secretary can not sale

मंत्री नहीं कर सकेंगे खरीद-फरोख्त

Sat, 20 Feb 2016 12:03 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
bar secretary can not sale
बार एसोसिएशन की बैठक में शुक्रवार को कई फैसले लिए गए। बार मंत्री विनोद पांडेय के किसी भी खरीद-फरोख्त पर अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उनके कार्यकाल के दौरान हुए खर्च के लिए पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गई है।
विज्ञापन


मंत्री से समस्त रजिस्टर लेकर संयुक्त मंत्री की अभिरक्षा में देते हुए उनको मंत्री की हर कार्रवाई की निगरानी के लिए कहा गया है। संघ भवन में जितने लोगों के फोटो हटाए गए हैं, सब लगवाने की घोषणा भी अध्यक्ष ने की है।
विज्ञापन


बार के पूर्व अध्यक्ष पीसी ओझा के प्रकरण में शुक्रवार को बार की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में वकीलों ने मंत्री के मनमाने कृत्य पर उनके  द्वारा किए गए कार्यों की जांच की मांग की। बैठक काफी हंगामेदार रही, इस दौरान मंत्री और एक अधिवक्ता से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने संघ भवन में पुताई के पहले लगी वकीलों की सभी तस्वीरों को लगवाने की भी मांग की। घंटे भर चली बैठक में चर्चा के बाद संघ के अध्यक्ष ने मंत्री के किसी भी खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी।

अध्यक्ष बब्बन चौबे ने बताया कि मंत्री निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कितना व्यय किया है उसकी जांच के लिए बार के पूर्व अध्यक्ष रंजीत बहादुर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है।


इसमें बार उपाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व मंत्री हिमांशु श्रीवास्तव त्रिलोकीनाथ दुबे को शामिल किया है। जांच कमेटी को 24 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट देनी है।

मंत्री से समस्त रजिस्टर लेकर उसे संयुक्त मंत्री रवींद्र वर्मा को दे दिया गया है। पदभार ग्रहण करने के समय जो तस्वीरें लगाई गई थीं उन्हें फिर से लगवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed