फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bank strike stalled transactions worth half a billion

बैंक हड़ताल से डेढ़ सौ करोड़ रुपये का लेनदेन ठप

Tue, 28 Feb 2017 10:24 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bank strike stalled transactions worth half a billion
फैजाबाद में मंगलवार को सिविल लाइंस में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी सरकार के श्रम संगठन विरोधी निर्णय एवं बैंकिंग संस्थान में लिए गए मनमाने निर्णय के विरोध में मंगलवार को हड़ताल की। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन कर खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन


बैंकों में हड़ताल होने के कारण वित्तीय काम कामकाज प्रभावित हुआ। लीड बैंक बीओबी के मैनेजर ओपी शुक्ला ने बताया कि तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं दूसरी और शहर से लेकर तहलील और बाजार के एटीएम भी जवाब दे गए। 
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष वीके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बैंकिंग जगत को गिरवी रखना चाह रही है जिसे हम होने नहीं देंगे। सचिव डीसी टंडन ने कहा पूंजीपतियों के हाथों में बैंकों को जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक रामरूप तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथ में जनता की गाढ़ी कमाई को देना चाहती है। एसपी चौबे ने कहा कि बैकिंग सुधार का दावा किया जा रहा है लेकिन इससे वृहत्तर स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हम ईंट से ईंट बजा देंगे। विरोध प्रदर्शन में केके रस्तोगी, आरआर शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, विमल कुमार, अशोक अस्थाना, जितेंद्र कनौजिया, डीवी सक्सेना, अभिषेक और एसएन पांडेय आदि आदि मौजूद रहे। 

बैंकों में हड़ताल के कारण ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ा। स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पीएनबी, आदि बैंक पूर्णतया बंद रहे। गोसाईगंज, बीकापुर, रुदौली, सोहावल, जाना बाजार, पूरा बाजार, मया बाजार, मवई, चौरे बाजार आदि जगहों पर भी बैंक बंद रहे जिसके कारण ग्राहकों को दिक्कतें हुई।

विकास भवन स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर ताला लटका हुआ था। बैंक में काम के लिए आए अनिल ने कहा कि बहुत जरूरी काम से आया था लेकिन पता ही नहीं था कि हड़ताल है। फिलहाल अनिल उलटे पांव वापस हो गए। सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर ताला जड़ा हुआ था।

यहां भी ग्राहक आकर लौट जा रहे थे। पुरानी सब्जीमंडी निवासी आमिल ने कहा कि मैं तो शहर का ही हूं, आज नहीं तो कल काम होगा। वैसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। कई दिनों से बैंक बंद होने से एटीएम में भी पैसा नहीं है इसलिए परेशानी बढ़ गई है।


बैंक की शाखाओं में ताले लटके मिले तो लोग एटीएम की ओर रुपए की आस में गए। ज्यादातर एटीएम में रुपए ही नहीं थे। हाल यह रहा कि देवकाली तिराहे के पास विभिन्न बैंकों के आधा दर्जन एटीएम है जिसमें से दो का शटर बंद था जबकि जो खुले थे, उसमें रुपये ही नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed