फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ban on entry of heavy vehicles till 22

Ayodhya News: 22 तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Fri, 18 Aug 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of heavy vehicles till 22
-सावन झूला मेले आज से, छह जोन व 22 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। रामनगरी के ऐतिहासिक सावन झूला मेले की शुरूआत शनिवार को मणि पर्वत के मेले के साथ होगी। करीब पखवाड़ाभर चलने वाले इस मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को छह जाेन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन का प्रभारी डीएसपी व सेक्टर का प्रभारी निरीक्षक स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। साथ ही मेला क्षेत्र में आरएएफ, पीएसी बल की भी तैनाती की गई है। जल क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर जल पुलिस, एसडीआरएफ व पीएसी बाढ़ राहत दल तैनात है।
मेले के दौरान अयोध्या में रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा। 22 अगस्त तक अयोध्या में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही हाईवे पर भी डायवर्जन लागू किया गया है। इसके अलावा सभी प्रमुख तिथियों व पर्व पर भी डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं सुरक्षा को लेकर सरयू स्नान घाट, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत अन्य प्रमुख मठ मंदिरों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बम व डॉग स्कवॉयड प्रमुख स्थलों की तलाशी ले रहे हैं। विभिन्न खुफिया एजेंसियां सक्रिय कर दी गई है, साथ ही मेला क्षेत्र में सादी वर्दी में पुरुष व महिला पुरुष कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मित्र पुलिस की भूमिका निभाएं, जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणि पर्वत पर जत्थों में जाएंगे श्रद्धालु
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर मणिपर्वत का मेला लगता है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैँ। पुलिस प्रशासन ने मुख्य मार्ग से मणि पर्वत तक पांच बैरियर लगाए हैं। साथ ही करीब सौ फीट ऊपर स्थित मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए जत्थे में श्रद्धालुओं को जाने दिया जाएगा। इनका प्रवेश व निकास अलग-अलग स्थानों से होगा। वहीं, अधिकारियों में मणि पर्वत पर डेरा डाल दिया है। शुक्रवार को डीएम, एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते दिखे।

निरीक्षण व बैठकों का दौर जारी
मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वृहस्पतिवार की रात मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार व एसएसपी राजकरन नैय्यर ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सरयू स्नान घाट, प्रमुख मठ मंदिरों, कांवड़ मार्ग आदि का निरीक्षण किय। साथ ही सुरक्षा में तैनात अधिकारी व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने राम कथा संग्रहालय अयोध्या में बैठक कर ड्यूटी मे लगे जोनल, सेक्टर अधिकारी, चेकिंग अधिकारी, अर्ध सैनिक बल व मेला ड्यूटी में लगे समस्त कर्मचारीगण के साथ बैठक की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed