फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Baby girl born in the ambulance, death

महिला ने एंबुलेंस में जना बच्चा, मौत

Wed, 25 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 25 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Baby girl born in the ambulance, death
एंबुलेंस का हूटर - फोटो : अमर उजाला
डीएम की तमाम सख्ती के बावजूद मंगलवार को सीएचसी मसौधा में सुबह 8:30 बजे तक डॉक्टर नहीं होने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई। एंबुलेंस में ही दर्द से बेहोश महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन


डॉक्टर न होने से उसी एंबुलेंस से महिला को जिला महिला अस्पताल लाया गया, जहां बेहाली की हालत में मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है। सीएचसी मसौधा में चिकित्सा अधीक्षक समेत पांच डॉक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन


अस्पताल आने का समय 8 बजे तय है। बताते हैं कि कैंट थाना क्षेत्र के गोदौली निवासी राजकरन की पत्नी राधा (22) को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो समाजवादी एंबुलेंस को कॉल किया गया। इसके पहले घर पर आधा बहु इंद्रावती मौर्या पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रावती ने बताया कि एंबुलेंस के लिए आधा घंटे तक कई बार कॉल करना पड़ा। मसौधा से एंबुलेंस न मिलने पर जिला अस्पताल फोन कर किसी तरह 102 नंबर की एंबुलेंस आई। परिवारीजनों के साथ महिला को लेकर मसौधा पीएचसी रवाना हुई, तो रास्ते में ही महिला दर्द से बेहोश हो गई।

जब महिला को पीएचसी पर उतारा जाने लगा तो वह एक शिशु को जन्म दे चुकी थी। शिशु में कोई हरकत नहीं थी। अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं आया था, जबकि प्रसूता की हालत बेहद खराब हो रही थी। बच्चे की सांसें भी थम चुकी थी। फिर उसी एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल लेकर आई।

 बताते हैं कि यहां आने पर चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया और साढ़े नौ बजे प्रसूता को भर्ती किया गया। प्रसूता को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। और तो और महिला पहले से ही रक्ताल्पता का शिकार थी। जांच में महज 7.8 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया।


स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा गुप्ता ने प्रसूता का इलाज किया, लेकिन उसकी ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही थी। महिला की हालत बिगड़ता देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीरजामाला का कहना है कि प्रसूता को मसौधा से होकर एंबुलेंस ले आई है।

उसकी हालत ठीक नहीं थी। मरीज के बारे में उसकी सास सोना देवी और आशा बहू इंद्रावती को सब कुछ बता कर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed