फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Baba Museum of anonymity tape recorder look, gramophone

म्यूजियम में दिखेगा गुमनामी बाबा का टेप रिकॉर्डर, ग्रामोफोन

Thu, 07 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Baba Museum of anonymity tape recorder look, gramophone
बाबा के सामानों का मिलान करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में संरक्षण व प्रदर्शन के लिए गुमनामी बाबा/भगवन जी के सवा चार सौ सामानों का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने गुरुवार को दूसरे दिन भी कोषागार के डबल लॉक में रखे सामानों में से इनका चयन किया है।
विज्ञापन


अब इन्हें गैलरी में रखने के लिए रासायनिक उपचार की संभावना है। इस बीच पता चला है कि सामानों के प्रदर्शन के लिए रामकथा संग्रहालय में गैलरी का निर्माण भी शुरू होने की खबर है। गुमनामी बाबा के सामानों को अयोध्या के सरयू तट स्थित अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में रखने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश शासन से गठित सात सदस्यीय समिति के विशेषज्ञों के साथ ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस विचार मंच के संयोजक ने बुधवार से कोषागार के डबल लॉक में रखे बाबा के सामानों में से प्रदर्शन के लिए सामानों के चयन का काम शुरू किया था। पहले दिन 122 सामानों का चयन किया गया। ये सामान संग्रहालय पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार शाम तक चयनित सामानों की संख्या सवा चार सौ बताई गई है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस विचार मंच के संयोजक शक्ति सिंह के मुताबिक टेप रिकार्डर, ग्रामोफोन, फूल के गिलास, लोटा, गोमुख कमंडल, किताबें, पार्कर पेन, इंग्लैंड में बनी टॉर्च सहित साव चार सौ सामान प्रदर्शन के लिए चयनित किए गए हैं।

इन्हें संग्रहालय भेज दिया गया है। इस बाबत रामकथा संग्रहालय के प्रभारी उपनिदेशक योगेश कुमार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अब इन सामानों संरक्षित और प्रदर्शित करने के लिए रासायनिक उपचार किए जाने की उम्मीद है।


इस बीच बाबा के सामानों को संग्रहालय में रखने के लिए गैलरी के निर्माण शुरू होने की खबर है। सामानों को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए तकनीकी समिति सदस्य विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed