फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Baba like Ram-Rahim is a social boycott

राम-रहीम जैसे बाबाओं का सामाजिक बहिष्कार हो

Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Baba like Ram-Rahim is a social boycott
महंत ज्ञानदास - फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा और जनहानि पर अयोध्या के संत-धर्माचार्यों ने तीखी नाराजगी जताई है। संतों का कहना है कि राम रहीम का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
विज्ञापन


जिस तरह से हिंसा फैलाई गई, उससे यह नहीं लगता कि ये किसी पंथ या समुदाय को मानने वाले लोग हैं। संतों का कहना है कि ऐसे बाबाओं की वजह से संत समुदाय बदनाम हो रहा है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वैसे भी संत बनने की एक व्यवस्था है, इससे जुड़े न आसाराम थे, न रामपाल और न ही राम रहीम। 
विज्ञापन


बाबा रामरहीम के अनुयायियों द्वारा की गई हिंसा की कटु निंदा करते हुए हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने कहा है कि बाबा रामरहीम को उनके किए की सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने इस मामले में कोर्ट के रूख का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से ऊपर कोई भी नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं साक्षी महाराज द्वारा दिए गए बयान पर भी महंत ज्ञानदास ने नाराजगी प्रकट की। कहा कि साक्षी महाराज सांसद हैं वे जिस तरह से राम रहीम का समर्थन कर रहे हैं वह दुखद है। प्रधानमंत्री को ऐसे व्यक्ति को लोकसभा से बाहर कर देना चाहिए। कहा कि कोर्ट जनता की भावनाओं पर नहीं, साक्ष्य पर चलता है। रामरहीम का समर्थन करने वाले लोगों का बहिष्कार होना चाहिए।

जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य ने कहा कि यह द्रवित करने वाला घटनाक्रम है। कोई भी व्यक्ति अपने को बाबा घोषित कर देता है और जनता को लोभ देकर उसे अनुयायी बना लेता है। जिस तरह से बाबा राम रहीम के अनुयायी कृत्य कर रहे हैं वह संत समाज को बदनाम करने वाला है। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि संतों का धर्म समाज का कल्याण करना है, लेकिन राम रहीम के अनुयायियों ने समाज में हिंसा फैलाकर संत की गरिमा को धूमिल करने का काम किया है। बाबा राम रहीम जैसे लोग संत शब्द की गरिमा को प्रभावित कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

ज्योतिष गुरू स्वामी हरिदयाल मिश्र ने कहा कि बाबा राम रहीम ने संत समाज को अपमानित करने का काम किया है। कहा कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज के विरुद्ध भी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने बाबा का बचाव करने का प्रयास किया। पूरे विवाद में जो लोग दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।


अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैयादास रामायणी ने कहा कि जैसा कृत्य राम रहीम ने किया है वह संत की श्रेणी में नहीं आता। ऐसे लोग अपने नाम के आगे बाबा और संत का शब्द जोड़कर अपनी इच्छाएं पूरी करते हैं तथा कानून के दायरे में आने पर समर्थकों से हिंसा करवाते हैं। ऐसे संतों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed