{"_id":"d0deaf933d8d656d235771323f33a1a6","slug":"ayurvedic-doctor-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आयुर्वेद चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आयुर्वेद चिकित्सक की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद नगर कोतवाली के मोहदा क्षेत्र निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक की हादसे में मौत हो गई। चिकित्सक वर्तमान में सुलतानपुर जनपद में तैनात थे। पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक निवास लाया गया।
मोदहा क्षेत्र स्थित कृषि भवन के पास रहने वाले 55 वर्षीय सरकारी आयुर्वेद चिकित्सक केसी पांडेय वर्तमान में पड़ोसी जनपद सुलतानपुर में चिकित्सक पद पर तैनात थे। शुक्रवार शाम वह किसी कार्यवश बाइक से सिविल लाइन गये थे। वहां से काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
एसएसपी आवास के आगे मोदहा रोड पर इसी बीच लगभग चार बजे एक कार चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया औैर चिकित्सक इसकी चपेट में आकर बाइक समेत गिर पड़े। आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में गंभीर चोट के चलते डॉक्टरों ने उनको लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हेड इंजरी होने के चलते शनिवार सुबह आठ बजे ऑपरेशन होना था। हालांकि इसके पूर्व ही आयुर्वेद चिकित्सक की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शाम को चिकित्सक का शव पैतृक निवास लाया गया।