फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya won the state level volleyball competition

अयोध्या ने जीती राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Mon, 13 Sep 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya won the state level volleyball competition
अयोध्या। राज्य स्तरीय सरोजनी देवी वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर अयोध्या की टीम ने कब्जा किया। अयोध्या की टीम को फाइनल में यूपी पुलिस की टीम से कड़ा मुकाबला करना पड़ा।
विज्ञापन

अयोध्या की टीम ने 24-26,25-19,25-21, 24-26,17-15 से मैच जीतने के साथ ही प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पूर्व महिला वर्ग का खिताब वाराणसी की टीम ने मुरादाबाद की टीम को 25-15,25-22 व 25-10 से पराजित कर अपने नाम किया।
विज्ञापन

अयोध्या टीम की विजयश्री में प्रतियोगिता के संरक्षक घनश्याम दास पहलवान के कुशल निर्देशन की भी अहम भूमिका रही। आयोजक रमेश ठेकेदार ने बताया कि पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 45 हजार व उपविजेता को 30 हजार जबकि महिला वर्ग की विजेता टीम को 35 हजार व उपविजेता को 25 हजार का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। समापन अवसर पर महंत वैदेहीबल्लभ शरण, महंत अवधेश दास, महंत शशिकांत दास, महंत राजीव लोचन शरण, महंत श्रीधर शास्त्री, महंत रामकुमार दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed