फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya will be the focal point of Sanatan Dharma: Yogi

सनातन धर्म का केंद्रबिंदु होगी अयोध्या : योगी

Wed, 14 Jun 2023 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 14 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be the focal point of Sanatan Dharma: Yogi
आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने 22,667 करोड़ की 65 परियोजनाओं की समीक्षा की, कहा-प्राथमिकता तय कर कार्यों को पूरा किया जाए, देर रात पहुंचे गुप्तारघाट
विज्ञापन

फोटो नंबर-37, 43 व 46
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही अयोध्या का स्वरूप बदलेगा। अयोध्या धाम के नाम के अनुकूल भव्यता एवं आकर्षण को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। अयोध्या सनातन धर्म का केंद्र बिंदु होगी। यह विश्वस्तरीय नगरी में शुमार होगी। उन्होंने शासन के अफसरों से कहा कि समय-समय पर अयोध्या आकर भौतिक रूप से स्थलीय सत्यापन करें। प्राथमिकता तय कर कार्यों को पूरा कराएं। वे बुधवार शाम आयुक्त सभागार में अयोध्या विजन-2047 की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात करीब पौने दस बजे सर्किट हाउस से गुप्तार घाट का निरीक्षण करने निकले।
उन्होंने कहा कि प्राथमिकता तय कर निर्माण संबंधी कार्यों को बरसात के पहले पूरा कराएं। कार्यों के गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हों। सभी कार्य 30 जून से 31 जुलाई निपटा दें। समीक्षा बैठक में परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव आवास एवं नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने किया। समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री के सामने 22,667 करोड़ की 65 परियोजनाओं को प्रस्तुत किया गया। हालांकि अयोध्या में 37 विभागों की 30,923 करोड़ रुपये की 263 परियोजनाएं हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का ज्यादा फोकस 797 करोड़ की लागत वाले लगभग 13 किमी. लंबे सहादतगंज से नयाघाट तक निर्माणाधीन रामपथ पर रहा। बताया गया कि इसका 30 फीसदी काम पूरा हो गया है। 39.43 करोड की लागत से सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाले .566 किमी. लंबे श्रीराम जन्मभूमि पथ काम 91 फीसदी पूरा हो गया। इसी प्रकार 0.742 किमी लबें भक्ति पथ के 44 फीसदी काम पूरा होना बताया गया। इसकी लागत 62.78 करोड़ रुपये हैं। इसे 31 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रमुख सचिव पर्यटन आदि ने विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने रामपथ, भक्तिपथ और श्री राम जन्मभूमि पथ को चौड़ीकरण जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचन्द्र यादव, वेदप्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, अवधेश प्रसाद, एमएलसी हरिओम पांडेय, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह, एसएसपी मुनिराज जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed